Akshara Singh: गाने के जरिए अपने एक्स बॉयफ्रेंड को सबक सिखा रही हैं अक्षरा सिंह, देखें वीडियो
अक्षरा सिंह का नया गाना 'तू सुधरबा ना' उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। गाने में अक्षरा सिंह अपने एक्स बॉयफ्रेंड को सबक सिखाते नजर आ रही हैं।;
Bhojpuri Song: मुंबई में जन्मी और बिहार के पटना से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्में की हैं। अक्षरा सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या मिलियंस में है। अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपना एक नया गाना 'तू सुधरबा ना' रिलीज किया है।
गाने में अक्षरा सिंह अपने एक्स बॉयफ्रेंड को सबक सिखाती हुई नजर आ रही हैं। गाने में देखा जा सकता है कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड एक साथ कई लड़कियों को डेट कर रहा होता है जिसे देखकर अक्षरा सिंह कहती हैं, 'तू सुधरबा ना कै गो लइकी के जिनगी खराब करबा।' गाने को लिखा है श्याम देहाती ने और म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है।