Aditya Narayan Shweta Roka Ceremony: आदित्य नारायण ने थामा श्वेता का हाथ, रोका सेरेमनी की हुई रस्म

Aditya Narayan Shweta Roka Ceremony: उदित नारायण के बेटे आदित्य शादी के बंधन में बंधने को तैयार, श्वेता संग रोका की रस्म की फोटो हो रही वायरल;

Update: 2020-11-06 13:55 GMT

मुंबई: उदित नारायण के बेटे और इंडियन आइडल होस्ट आदित्य नारायण की शादी की बारी आखिरकार आ ही गई है। पहले नेहा कक्कड़ से शादी की अफवाहें उड़ी। लेकिन नेहा ने तो रोहनप्रीत का दामन थाम लिया, जिसके बाद अब आदित्य नारायण ने भी शादी करने का ऐलान कर दिया है।

बुधवार को आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रोका सेरेमनी हुई। जिसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फोटो में दोनों अपने पैरेंट्स के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। रोका की रस्म में आद‍ित्य ने ग्रे शर्ट और डेनिम पहना था, वहीं श्वेता पिंक सलवार सूट में खूबसूरत नजर आईं। दोनों के हाथ में शगुन और गिफ्ट्स भी नजर आए।

कुछ दिन पहले ही आदित्य ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया था कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। आदित्य-श्वेता की शादी 1 दिसंबर को होगी। वहीं प्री वेडिंग रस्में 29 नवंबर से शुरू होंगे। कपल 2 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देगा।

पिछले दिनों आदित्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, "हम शादी करने जा रहे हैं। मैं सबसे लकी हूं, जिसे श्वेता मिली। मेरी सोलमेट, 11 साल पहले और अब हम फाइनली दिसंबर में शादी कर रहे हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया कि शादी की तैयारियों के लिए वे सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं।

आपको बता दें कि आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने 2010 में फिल्म 'शापित' में काम किया था। दोनों की दोस्ती की शुरुआत यहीं से हुई थी।आदित्य ने एक बार श्वेता को साथ में लंच करने को कहा तो पहली बार में उन्होंने मना कर दिया था।

आदित्य का कहना है कि वे श्वेता के साथ अपने पापा के गाने 'पहला नशा' पर परफॉर्म करना चाहते हैं। क्योंकि उन्हें श्वेता को देखते ही प्यार हो गया था। आदित्य ने हाल ही में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। जिसके लिए वे काफी एक्साइटेड हैं। शादी के बाद दोनों वहां शिफ्ट हो जाएंगे। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही सिंगर नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह और एक्ट्रेस काजल अग्रवाल-गौतम किचलू भी शादी के बंधन में बंधे थे। अब फैंस को आदित्य की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

Tags:    

Similar News