Aditi Rao Hydari Hot Video:बॉलीवुड की क्यूट और चार्मिंग एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने फिल्म दिल्ली 6 से हिन्दी सिनेमा में कदम रखा। वह एक टेलेंटेड एक्ट्रेस के साथ ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। शाही परिवार में जन्मी हैदरी राजा अकबर हैदरी की परपौती हैं और मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी हैं, जो आसाम के पूर्व गवर्नर रह चुके हैं।

हिन्दी सिनेमा में आने से पहले हैदरी ने 2006 में मलयालम फिल्म प्रजापति से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2011 में आई अदिति की फ़िल्म यह साली जिंदगी ने उनको काफी लाइमलाइट में ला दिया। उन्होंने इस फ़िल्म में अपने को-स्टार अरुणोदय सिंह के साथ 22 किसिंग सीन दिए। इस फिल्म के लिए हैदरी को स्क्रीन अवार्ड से भी नवाजा गया। हिन्दी सिनेमा में उन्होंने रॉकस्टार, बॉस, गुड्डू रंगीला, पद्मावती, मर्डर-3 और फितूर जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा हैदरी तमिल, मलयालम फिल्मों में भी काम करती हैं।

हैदराबाद में जन्मी हैदरी ने 6 साल की उम्र से भरतनाट्यम सीखना शुरू कर कर दिया था। वो जानी-मानी डांसर लीला सैमसन की स्टूडेंट रह चुकी हैं। अदिति की मां हाफ तेलुगू व उनके पिता बोहरी मुस्लिम थे। उनकी लव मैरिज हुई थी, लेकिन जब वो दो साल की थीं तो दोनों अलग हो गए और अदिति अपनी मां के साथ दिल्ली रहने लगीं। अदिति की मां ठुमरी गाती थी। अदिति ने भी कम उम्र में सिंगिंग सीखना शुरू कर दिया था।

Full View
Full View
Full View
Full View
Tags: