Pawan Singh Bhojpuri Song Mulakat 2: पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना 'जिंदगी 2 मुलाकात' रिलीज के साथ धमाल मचा रहा है। पवन सिंह का यह गाना VYRL भोजपुरी से रिलीज हुआ है।। पवन सिंह अपने धमाकेदार गाने से एक बार फिर से संगीत प्रेमियों पर जादू चला रहे हैं। गाने को कुछ ही घंटों में तीन लाख 70 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

'जिंदगी 2 मुलाकात' की शूटिंग बीते दिनों स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की हसीन वादियों में हुई। यही वजह है कि जब से उनके इस गाने की शूटिंग की तस्वीर वायरल हुई थी, तब से लोग उनके गाने का इंतजार उत्सुकता से कर रहे थे। यह गाना रिलीज हुआ है, यह तेजी से वायरल होने शुरू हो गया है। कश्मीर की वादियों में पवन सिंह के हर्ट टीचिंग एक्सप्रेशन और गाने का धुन संगीत प्रेमियों पर जादू चला रहा है। गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। जिंदगी 2 मुलाकात के म्यूजिक कम्पोजर विनय विनायक हैं। लिरिक्स पिंकू बाबा का है। डायरेक्टर दीपेश गोयल हैं।

Full View


साड़ी से ताड़ी को 100 मिलियन

पवन सिंह का इससे पहले साड़ी से ताड़ी को 100 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ स्मृति सिन्हा भी नजर आ रही हैं। गाने में पवन सिंह का साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज से दिया है। यूट्यूब पर ये गाना लगातार नंबर वन पर ट्रेंड हुआ था। पवन सिंह ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पवन सिंह ऑफिशियल पर रिलीज किया है। इसके के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक आर्या शर्मा का है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल हैं।