Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के गाने नईहर के याद ताज़ा भईल का धमाल,एक दिन में तोड़ रिकॉर्ड
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: नईहर के याद ताज़ा भईल को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। गाने को खबर लिखे जाने तक 11 लाख 47 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।;
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song:.भोजपुरी फिल्मों में खेसारी लाल यादव को किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल यादव के गाने कुछ ही मिनट में वायरल हो जाते हैं। अब खेसारी का नया गाना नईहर के याद ताजा भईल रिलीज हो गया है।
नईहर के याद ताज़ा भईल को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। खेसारी लाल यादव का साथ प्रियंका सिंह अंतरा ने दिया है। गाने को खबर लिखे जाने तक 11 लाख 47 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
गाने को बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं। जबकि गाने को संगीत रौशन सिंह ने दिया है। गाने में खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज देने के साथ-साथ एक्टिंग भी की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी टूट गई है। दोनों की अंतिम फिल्म 'सईयां अरब गईले ना' है। दोनों की फिल्म होली पर रिलीज हुई थी।