Khesari Lal Yadav Akshara Singh Holi Bhojpuri Song: फागुन के महीने में एक के बाद एक भोजपुरी होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के गाने के बाद अब अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का होली स्पेशल सॉन्ग बवाल करेंगे रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होने के एक दिन के अंदर इसे दो मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।


Full View

बवाल करेंगे (Bawal Karenge Akshara Singh Holi song) गाना एक्ट्रेस और बिग बॉस 15 ओटीटी की कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने में अपनी अदाओं से जलवा बिखरने के अलावा अक्षरा और खेसारी ने इस गाने को अपनी आवाज भी दी है। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। वहीं, इस गाने का म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। गाने को स्वरूप ने कोरियोग्राफ किया है। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने अपने इस गाने के बारे में अपने सोशल मीडिया साइट के जरिये भी लोगो को बताया है।