Bhojpuri Song Video: भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों तक पहुंचना जानते हैं। हाल ही में उनका गाना दोल्हा पाती यूट्यूब पर खूब गदर मचा रहा है। यू-ट्यूब पर लगभग 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया यह गाना फिल्म धड़कन का है जो कि 2017 में रिलीज हुई थी। इस गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने के बोल विनय निर्मल ने और संगीत छोटे बाबा ने दिया है। यू-ट्यूब पर इस गाने को अबतक 6,67,53,377 बार देखा जा चुका है जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। गाने में अक्षरा सिंह लाल रंग की साड़ी पहनकर पवन सिंह पर खूब डोरे डाल रही हैं। वहीं पवन भी बाद में उनके साथ आधी रात पार्क में खूब जमकर डांस करते हैं। बता दें, पवन सिंह की गायिकी का उनका हुनर कमाल का है जिसे भोजपुरी सिने फैंस काफी पसंद करते है।


Full View


Tags: