Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव की इन दिनों सफलता के शिखर पर हैं। खेसारी लाल ने लगातार कई हिट फिल्में दी हैं। खेसारी ने सिंगिंग की दुनिया से एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा है। अफनी फिल्मों के गानों में खेसारी अपनी आवाज देते हैं। इनकी जोड़ी काजल राघवानी के साथ हिट है और इस जोड़ी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

'सरसों के सगिया ताजा' गाना खेसारीलाल के करियर की सबसे सफल फिल्म मेहंदी लगा के रखना में फिल्माया गया है। इस फिल्म के और गाने भी काफी हिट हैं। सरसों के सगिया अबतक 129 मिलियन व्यूज पा चुका है। यह गाना एक डांसिंग नम्बर है और भोजपुरी क्षेत्रों में खूब बजता है।

Full View


डेब्यू कर रहे डायरेक्टर रजनीश मिश्रा ने फिल्म मेहंदी लगा के रखना को लिखा और निर्देशित किया था। इस फिल्म में खेसारीलाल के साथ तीन हीरोइन काजल राघवानी, रितु सिंह और प्रियंका पंडित थीं। खेसारीलाल ने शुरुआत एक गायक के तौर पर की थी और जैसे ही उनके एल्बम हिट हुए, उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। उन्होंने स्मृति सिन्हा के साथ फिल्म साजन चले ससुराल फिल्म से डेब्यू किया था और यह फिल्म काफी सफल भी रही थी।

आपको बता दें कि काजल राघवानी पुणे में पैदा हुईं और वहीँ पली बढीं। उन्हें कम उम्र में ही गुजराती फिल्में ऑफर होने लगीं और बहुत कम समय में उन्होंने लगभग 25 फ़िल्में कर लीं थीं। भोजपुरी में उनकी जोड़ी पहले पवन सिंह के साथ और अब खेसारीलाल यादव के साथ काफी हिट है

Tags: