Akshara Singh Dance Video: भोजपुरी सिनेमा की हॉट और दिलकश एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्‍सर चर्चा में रहती हैं। अक्षरा सिंह ऐसी अदाकारा हैं जिनके गाने यूट्यूब पर रोजाना धूम मचाते हैं और उनकी एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं। अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने डांस से भी लोगों को दीवाना बना देती हैं। यूट्यूब पर अक्षरा सिंह का एक डांस वीडियो काफी देखा जा रहा है।


Full View

अक्षरा सिंह का ये गाना है भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा 2 का हमरा मरद चाही हॉर्न दबाने वाला हो। इस गाने में अक्षरा सिंह डांस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। गाने में अक्षरा सिंह की अदाएं वाकई दर्शकों को दीवान बना देंगी। लाल रंग के गाउन में उनका अंदाज इतना हॉट है कि देखने वालों को पसीने आ जा रहे हैं। गाने में वह एक्‍टर संग रोमांस कर रही हैं। इस गाने को इंदु सोनाली ने गाया है। जबकि इसके लिरिक्स विनय बिहारी ने तैयार किया है।