Raate Diya Butake - Full Song - Pawan Singh - Aamrapali - Superhit Film (SATYA) - Bhojpuri Hit Songs

नई दिल्ली : पवन सिंह की फिल्में एक्शन और डॉयलॉग्स के लिए जानी जाती हैं लेकिन उनकी फिल्मों का संगीत भी काफी मधुर होता है। उसकी एक वजह से पवन सिंह का खुद सिंगर होना है। वह अपनी फिल्मों के संगीत पर भी काफी ध्यान देते हैं। इसीलिए उनकी ज्यादातर फिल्में म्यूजिकल हिट होती हैं। पवन सिंह अपनी फिल्मों के गाने खुद गाते हैं।
'राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया' पवन सिंह का तीसरा सबसे हिट गाना है, लॉलीपॉप अब भी पहले नम्बर पर है। यूट्यूब पर व्यूज के मामले में पवन सिंह के गाने आए दिन नए रिकॉर्ड कायम करते हैं। पवन सिंह का यह गाना उनकी सफल फिल्म सत्या का है। सत्या बिहार में सालों से हो रहे गैंगवार की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में तिवारी और अंसारी गैंग के बीच हमेशा दुश्मनी चलती रहती है। सत्या यानी पवन सिंह एक पावरफुल और ट्रेंड किलर है लेकिन जैसे ही उसे अक्षरा सिंह से प्यार होता है वह एकदम बदल जाता है, लेकिन जुर्म की दुनिया उसे इस दलदल से बाहर नहीं निकलने देती और उसके आका ही सत्या के खिलाफ जाते हैं फिर सत्या उनसे लड़ता है।
गौरतलब है कि साल 2007 में आई 'फ़िल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम' से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने वाले पवन सिंह कई एक्शन-पैक्ड फिल्में की हैं। सत्या, भोजपुरिया राजा, क्रेक फाइटर, वांटेड, जिद्दी आशिक, चैलेंज आदि पवन की एक्शन फिल्में हैं।
गौरतलब है कि अक्षरा सिंह भोजपुरी की नामचीन अभिनेत्री हैं और उनकी फ़िल्में दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। अक्षरा ने हिंदी टीवी सीरियल में भी काम किया है। जी टीवी का बेगुसराय उनका हिट शो है। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में करियर की शुरुआत 2011 में 'प्राण जाई पर वचन ना जाई' फिल्म से की थी। अक्षरा सिंह की जोड़ी पवन सिंह के साथ काफी हिट रही है।