एक हाथ से राहुल गांधी को पुशअप्स करता देख स्वरा भास्कर ने दिया रिएक्शन,बोलीं-यह बंदा कमाल का है

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी तमिलनाडु के सेंट जोसेफ मेट्रिक्यूलेशन हायर सेकंडरी स्कूल में छात्रों के साथ पुशअप्स करते नजर आए। राहुल गांधी के पुशअप्स का वीडियो देख बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का रिएक्शन सामने आया है। स्वरा भास्कर ने कहा कि- यह बंदा कमाल का है। स्वरा के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
स्वरा भास्कर ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी की खूब तारीफ कर रहे हैं। राहुल गांधी को 9 सेकंड में 13 धड़ाधड़ पुशअप्स करता देख लोग हैरत में पड़ गए। वीडियो देखकर लोग उन्हें सबसे फिट बता रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व सांसद और मंत्री राजीव शुक्ला ने भी तस्वीर शेयर कर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि- राहुल गांधी को गौर से देखिए - राहुल के ऐब्स भी हैं.
This man is such a sport ! 🤓💜 https://t.co/3ebSQyq3lr
— Swara Bhasker (@ReallySwara) March 1, 2021
स्वरा भास्कर के ट्वीट पर आ रहे ऐसे कमेंट-
स्वरा भास्कर ने लिखा कि- राहुल गांधी कमाल का बंदा है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि- भाई जो भी हो हम भी राहुल गांधी के विरोधी है, पर सच्चाई ये है कि वो ब्लैक बेल्ट विनर है। ये राहुल गांधी सिर्फ यही कर सकता है। 30 seconds में सोने वाला इंसान क्या देश चलाएगा। एक यूजर ने लिखा कि- हाँ आपका ज्ञान गुरु ओर आपका पति बहुत तेज युवा या बालक है।
बता दें कि राहुल गांधी हमेशा की तरह जनता के साथ पूरी तरह घुलमिलकर प्रचार अभियान को अंजाम दे रहे हैं। कभी वह मछुआरों के साथ मछलियां पकड़ते नजर आते हैं, तो कभी वह स्कूली छात्रों के साथ डांस करते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।