Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

Pawan Singh Monalisa Song: पवन सिंह और मोनालीसा का 'पाला सटाके' गाना हो रहा खूब वायरल, देखें वीडियो

Pawan Singh Monalisa Song: मोनालिसा और पवन सिंह की फिल्म सरकार राज का भोजपुरी गाना 'पाला सटाके' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने में मोनालिसा और पवन सिंह के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है।

Desk EditorBy : Desk Editor

  |  12 Sep 2022 6:18 PM GMT

Pawan Singh Monalisa Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने गानों के साथ ही अपने स्टाइलिश अवतार के चलते खूब सुर्खियों में रहते हैं। अपने शानदार अंदाज के चलते भोजपुरी दर्शकों में उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हैं। इस बीच उनका एक पुराना गाना इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। खास बात ये है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा भी नजर आ रही हैं। इस जोड़ी का एक भोजपुरी गाना 'पाला सटाके' का वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को अपना दीवाना बना रही है।


गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ 31 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस धमाकेदार गाने में पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं जबकि संगीत छोटे बाबा ने दिया है. पवन सिंह-मोनालिसा का यह गाना भोजपुरी फिल्म 'सरकार राज' का है। इस फिल्म के डायरेक्टर अरविंद चौबे हैं। जबकि प्रोड्यूसर इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड, यशवंत कुमार और अरबिंद दुबे हैं। फिल्म में पवन-मोनालिसा के अलावा काजल राघवानी, रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह भी हैं। इस गाने में दोनों की बोल्ड और हॉट केमिस्ट्री दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है।

Next Story