Shilpi Raj का नया भोजपुरी गाना 'सइयाँ जान मारे रुमलिया में' रिलीज, यूट्यूब पर वीडियो ने मचाया धमाल
X
By - Desk Editor |15 Jan 2022 1:02 AM IST
Shilpi Raj Song Saiyan Jaan Mare Rumaliya Me: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना 'सइयाँ जान मारे रुमलिया में' रिलीज हो गया है।
Shilpi Raj Song Saiyan Jaan Mare Rumaliya Me: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर शिल्पी राज आए दिन अपने गानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसा कोई महीना नहीं जब उनके दो तीन गाने ना रिलीज होते हों। उनका हर गाना यूट्यूब पर धमाल करता है। हाल ही में उनका नया गाना 'सइयाँ जान मारे रुमलिया में' रिलीज हो गया है।
इस गाने को शिल्पी राज के साथ मिलकर नयन राजा ने गाया है। गाने में रंग बिरंगी साड़ी पहने अभिनेत्रियां काफी दिलकश लग रही हैं और फैंस का दिल जीत रही हैं। इस गाने के बोल मिथुन माही ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा का है। कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक 11 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
Tags
Next Story