Bhojpuri Song Kamariya Hile Hile: धमाकेदार गाने 'कमरिया हिले हिले' में दिखा पूनम दुबे और यश कुमार का जलवा
X
By - Desk Editor |12 Oct 2021 12:31 AM IST
Bhojpuri Song Kamariya Hile Hile: भोजपुरी के एक्शन स्टार यश कुमार और सुपर हॉट एक्ट्रेस पूनम दुबे की जोड़ी एक बार फिर धूम मचा रही है। फिल्म पारो से गाना 'कमरिया हिले हिले' रिलीज हो गया है।
Bhojpuri Song Kamariya Hile Hile: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से सबका दिल जितने वाले एक्शन स्टार यश कुमार और सुपर हॉट एक्ट्रेस पूनम दुबे की जोड़ी का जलवा उनके धमाकेदार गाना 'कमरिया हिले हिले' में खूब देखने को मिल रहा है। कमरिया हिले हिले गाने को चर्चित म्यूजिक कंपनी वेव ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। इस गाने को लेकर यश कुमार ने कहा कि गाना 'कमरिया हिले हिले' हमारी फिल्म पारो का एक महत्वपूर्ण गाना है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।
गाने में पूनम दुबे के साथ यश की केमेस्ट्री भी आपको खूब पसंद आने वाली है। 'कमरिया हिले हिले' के सिंगर अलोक कुमार और अलका झा हैं म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं। लिरिक्स संदीप सजन ने लिखे हैं और वीडियो डायरेक्टर नीलमणि सिंह हैं।
Tags
Next Story