Bhojpuri Gana: रिलीज होते ही छाया गोलू राजा और पूनम दुबे का गाना लईकी के देखनी ह रील प', कुछ दिनों में मिले एक मिलियन व्यूज
Poonam Dubey and Golu Raja Song: पूनम दुबे और गोलू राज का गाना 'लईकी के देखनी ह रील प' को एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यहां पर देखें इस गाने का वीडियो...

Poonam Dubey and Golu Raja Song: भोजपुरी सिनेमा की स्टनिंग अदाकारा पूनम दुबे और गोलू राज का गाना 'लईकी के देखनी ह रील प' रिलीज के साथ वायरल हो रहा है। यह गाना म्यूजिक वाइड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है।गाने के म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा पूनम दुबे का जलवा खूब देखने को मिल रहा है।
पूनम दुबे और गोलू राजा (Poonam Dubey and Golu Raja song) के गाने को रिलीज के कुछ दिन के अंदर ही एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। डिजिटल युग में वीडियो का सबसे मनोरंजक और लोकप्रिय फॉरमेट रील्स का चलन बढ़ा है, ऐसे में पूनम और गोलू का यह गाना रील्स को लेकर ही है। इससे गाने से युवा ऑडियंस खुद को खूब कनेक्ट भी कर रहे है। गाना रिलीज होने के बाद अभिनेत्री पूनम दुबे और गायक गोलू राज ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हमारा गाना सबको पसंद आएगा। यह आज कल का डिमांड है। इसकी मेकिंग को हमने खूब एन्जॉय किया है।