Bhojpuri Song: यूट्यूब पर धमाल मचा रहा खेसारी लाल और चांदनी सिंह का गाना 'धोखेबाज हो गया', मिले करोड़ों व्यूज
Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह का गाना “धोखेबाज हो गया” को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को अब तक यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में फैंस को खेसारी लाल और चांदनी सिंह की केमिस्ट्री खूब भा रही है।
Khesari Lal Song Dhekhebaaz Ho Gaya: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव खूब पॉपुलर हैं। खेसारी ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि गानों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। उनके गानों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। हाल ही में सावन के मौके पर खेसारी के बैक टू बैक कई गाने रिलीज हुए। जोकि मिलियन क्लब में शामिल हुए। सावन के मौके पर खेसारी बोलबम, कावड़ जैसे कई गानों के साथ भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। लेकिन इस बीच खेसारी का एक गाना दर्शकों को खूब भा रहा है जिसका नाम है 'धोखेबाज हो गया'। इस गाने में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह की जोड़ी देखने को मिल रही है। यूट्यूब पर गाना खूब पसंद किया जा रहा है और अब तक इसे करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।
खेसारी लाल को भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट मशीन के नाम से जाना जाता है। क्योंकि उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। उनके गानों को फैंस द्वारा इतना ज्यादा पसंद किया जाता है कि उसे रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिलते हैं। इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का एक गाना 'धोखेबाज हो गया' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।