Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

Bhojpuri Hot Song: लाल साड़ी पहन आम्रपाली दुबे ने किया खेसारी संग रोमांस, 'साड़ी के प्लेट' गाने पर देखें दोनों की केमिस्ट्री

Khesari-Amrapali Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी सॉन्ग ‘साड़ी के प्लेट’ इनदिनों खूब वायरल हो रहा है। गाने में दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

Desk EditorBy : Desk Editor

  |  14 July 2022 6:24 PM GMT

Khesari Lal Yadav Amrapali Dubey Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी सिंगिंग और एक्टिंग को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब मशहूर हैं। वहीं आम्रपाली दुबे अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस को लेकर जानी जाती हैं। हाल ही में दोनों का एक गाना रिलीज हुआ था जिसका टाइटल है 'साड़ी के प्लेट'। यह गाना रिलीज होने के बाद से अब तक यूट्यूब पर छाया हुआ है और इसे ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। गाने में खेसारी और आम्रपाली का रोमांस दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि लोग इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। बता दें कि साड़ी से प्लेट गाना भोजपुरी फिल्म 'आशिकी' का है।



वैसे तो पर्दे पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हिट मानी जाती है। दर्शक भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। लेकिन 'साड़ी के प्लेट' गाने में खेसारी के साथ भी आम्रपाली दुबे का रोमांस देखने लायक है। गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना रही है। आम्रपाली ने भोजपुरी के कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है, जिसमें खेसारी भी एक हैं। खेसारी के साथ आम्रपाली ने कई हिट फिल्मों और गानों में काम किया।

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना 'साड़ी के प्लेट' यूट्यूब पर फरवरी 2022 में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से अबतक यह गाना दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है। गाने को अबतक 6,146,148 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं। गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज ने आवाज दी है। इसके बोल विजय चौहान ने लिखे हैं। जबकि कोरियोग्राफी कुन मुखर्जी ने की है।

Next Story