Bhojpuri Song: रिलीज हुआ भोजपुरी गाना 'फ्री में चुम्मा ना मिली', देखें जबरदस्त वीडियो
Bhojpuri Song Free Me Chumma Na Mili: भोजपुरी सिंगर अजय यादव गोलू का नया गाना 'फ्री में चुम्मा ना मिली' रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर छाया हुआ है।
Bhojpuri Song Free Me Chumma Na Mili: भोजपुरी गानों की अपनी अलग ऑडियंस है जो इन्हें खूब पसंद करती है। इसमें भी शक नहीं कि बीते कुछ वर्षों में भोजपुरी गानों को पसंद करने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इस लोकप्रियता में इजाफा होने का असल कारण हैं खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे जैसे कलाकार जिन्होंने गानों के प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं रहने दी। इन सितारों के गाने लाखों व्यूज पाते हैं।
इसी बीच सिंगर अजय यादव गोलू का नया गाना 'फ्री में चुम्मा ना मिली' रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर छाया हुआ है। सिंगर अजय यादव गोलू भी भोजपुरी सिनेमा का जाना पहचाना नाम है और वे अब तक दर्जनों गाने गा चुके हैं। उनके गाने भी खूब धूम मचाते हैं। उनका यह गाना भी जबरदस्त है। सुबह रिलीज हुए इस गाने को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है।