Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

Akshara Singh Song: अक्षरा सिंह के 'डोंट टच माय हैंड' ने बनाया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर बटोरे इतने व्यूज

Akshara Singh Song New Record: अक्षरा सिंह भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी फिल्मों के साथ ही गानों को लेकर भी चर्चा में रहती है। उनके सभी सॉन्ग खूब हिट होते हैं। लेकिन इस बीच अक्षरा के सॉन्ग ने यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसका नाम है ‘डोंट टच माय हैंड’।

Desk EditorBy : Desk Editor

  |  31 July 2022 5:37 PM GMT

Akshara Singh Song Don't Touch My Hand: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में बॉस लेडी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस हैं। पॉपुलैरिटी की मामले में भी अक्षरा खूब आगे है। अक्षरा भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी है। लेकिन सिंगिंग के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं। भोजपुरी डीवा अक्षरा सिंह ने नए-नए गाने हमेशा ही रिलीज होते रहते हैं। हाल ही में अक्षरा के 'सुनामी' और 'मेकअप' जैसे गाने रिलीज हुए, जिसने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। इन गानों को अबतक फैंस का प्यार मिल रहा है। लेकिन इस बीच अक्षरा का एक और गाना चर्चा में है, जिसने यूट्यूब पर नया रिकॉर्ड बना लिया है।

डोंट टच माय हैंड गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड

अक्षरा के गानों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। आए दिन अक्षरा अपने नए-नए गानों को लेकर चर्चा में रहती है। लेकिन इस बीच अक्षरा का सॉन्ग 'डोंट टच माय हैंड' चर्चा में बना हुआ है। गाने में अक्षरा सिंह की आवाज के साथ ही उनका डांस भी काफी पसंद किया जा रहा है। गाने को यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिले हैं।


डोंट टच माय हैंड गाना 29 अक्टूबर 2020 को रिलीज हुआ था। गाना भले ही पुराना है लेकिन फैंस अब तक इस गाने को अपना प्यार दे रहे हैं और यूट्यूब पर ये गाना बार-बार देखा जा रहा है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 189,978,414 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।

डोंट टच माय हैंड गाने को 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इसमें दिखाया गया है कि अक्षरा का बॉयफ्रेंड उसे धोखा देता है और किसी दूसरी लड़की को डेट करता है। गाना प्यार, मोहब्बत के साथ धोखा और बेवफाई पर भी आधारित है।

Next Story